कोरोना संक्रमित वृद्धा की जयपुर में मौत, बाड़ी में मरीजों की संख्या 237 तो मृतक संख्या हुई तीन

कोरोना संक्रमित वृद्धा की जयपुर में मौत, बाड़ी में मरीजों की संख्या 237 तो मृतक संख्या हुई तीन

बाड़ी. उपखंड क्षेत्र में फैली कोरोना महामारी का प्रकोप बुधवार को कुछ थमा सा दिखाई दिया, हालांकि मंगलवार की शाम को कोरोना पॉजिटिव बाड़ी की बुजुर्ग महिला का जयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। ऐसे में उपखण्ड क्षेत्र से कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या अब 3 हो गई है। लेकिन राहत की बात यह है कि बुधवार को जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में 14 और मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए हैं। जिनमें पंचायत समिति के पंचायत प्रसार अधिकारी फिरोज खान भी शामिल है। सभी रिकवर हुए मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है।
अस्पताल के पीएमओ डॉ. शिवदयाल मंगल ने बताया कि बुधवार को जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में 14 मरीज रिकवर हुए हैं। जिनमें बटवाल पाड़ा निवासी और पंचायत समिति में पंचायत प्रसार अधिकारी फिरोज खान, जिनका लंबे समय से जयपुर में उपचार चल रहा था। उपचार के बाद अब वह पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए हैं। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी नेगेटिव हुए हैं। जिनको छुट्टी दे दी गई है। वहीं शहर के हॉस्पिटल रोड निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी पत्नी ओमप्रकाश बंसल का जयपुर में कोरोना उपचार के दौरान मंगलवार को निधन हुआ है। उनके निधन के बाद बुधवार को हॉस्पिटल और प्रशासन ने उनके परिजनों की उपस्थिति में जयपुर में ही अंतिम संस्कार कराया है। अभी उनके दोनों बेटे कोरोना पॉजिटिव बने हुए हैं। जिनमें से एक का जयपुर में और एक बाड़ी में उपचार चल रहा है।



source https://www.patrika.com/dholpur-news/corona-infected-old-woman-died-in-jaipur-number-of-patients-in-bari-w-6238095/

Comments

Popular posts from this blog

जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ शुरू,भरतपुर रेंज डीआईजी के नाम पर पर दलाली का मामला

बदला लेने के लिए कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी ने कराई हत्या