Posts

जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ शुरू,भरतपुर रेंज डीआईजी के नाम पर पर दलाली का मामला

Image
जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ शुरू,भरतपुर रेंज डीआईजी के नाम पर पर दलाली का मामला -शनिवार को जयपुर में पांच थाना प्रभारियों से जयपुर मुख्यालय पर हुई पूछताछ -चार थाना प्रभारियों को आज बुलाया जा सकता है धौलपुर. भरतपुर रेंज डीआईजी रहे लक्ष्मण गौड़ के नाम पर दलाली करने के मामले को लेकर एसीबी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले के चार थाना प्रभारियों व शहर यातायात प्रभारी को पूछताछ के लिए जयपुर मुख्यालय पर बुलाया गया है। जबकि जिले के चार थाना प्रभारी को पूछताछ के लिए आज बुलाया जा सकता है। एसीबी ने थाना प्रभारियों से पूछताछ के दौरान दलाल प्रमोद शर्मा की मौजूदगी होना भी सामने आ रहा है। मामले की अनुसंधान में जुटे एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि भरतपुर रेंज के डीआईजी रहे लक्ष्मण गौड़ पांच दिवसीय एसीबी की रिमांड पर चल रहा है। इस दौरान दलाल के संपर्क में रहने वालों को चिन्हित करने के मद्देनजर पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में धौलपुर जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शनिवार को जिले के निहालगंज थाना प्रभारी रहे चुके रो...

बदला लेने के लिए कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी ने कराई हत्या

Image
बदला लेने के लिए कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी ने कराई हत्या -बाड़ी के गांव तिलुआ का अड्डा में हत्या का मामला -हत्या के आरोपी पूर्व दस्यु सुन्दरी कोमेश व जण्डेल गुर्जर गिरफ्तार धौलपुर. बाड़ी क्षेत्र के गांव तिलुआ का अड्डा में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात दस्यु जगन की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी कोमेश गुर्जर व उसके रिश्तेदार जण्डेल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। अधेड़ की हत्या बदला लेने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गत २१-२२ की दरम्यानी रात थाना बाड़ी के गांव तिलुआ का अड्डा निवासी संजीत कोली पुत्र छोटेलाल की घर पर सोते हुए अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान शुरू किया गया।इस दौरान बाड़ी सीओ राजेन्द्र सिंह डागुर के निर्देशन में पुलिस टीम व साइबर सैल कांस्टेबल नीरज शर्मा की ओर से सूचनाओं का आंकलन किया गया। अनुसंधान में पूर्व दस्यु सुन्दरी कौमेश गुर्जर पत्नी जगन गुर्जर हाल निवासी गुर्जर कॉलोनी गुमट...

धौलपुर खेल-2020 का होगा आयोजन, कबड्डी खेल से होगा आगाज

Image
धौलपुर खेल-2020 का होगा आयोजन कबड्डी खेल से होगा आगाज धौलपुर. जिला ओलंपिक संघ धौलपुर की वार्षिक साधारण बैठक शनिवार को सुबह हुई। अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की।शर्मा ने बताया जिला ओलंपिक संघ पदाधिकारियों एवं जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त समस्त जिला खेल संघों की बैठक में एजेंडा अनुसार सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए। धौलपुर खेल 2020 के आयोजन करने का निर्णय लिया। जिसकी शुरुआत कबड्डी खेल से करने की बात कही। जैसे ही कॉविड-19 का प्रभाव सामान्य होगा। तब जिले में धौलपुर ओलंपिक खेलों का आयोजन जिला खेल संघों के सहयोग से जिला ओलंपिक संघ करवाएगा। सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने सहमति देते हुए आयोजन में भाग लेने का आश्वासन दिया। अशोक शर्मा ने कहा कि खेलों के आयोजन से खेल प्रतिभाएं निकलकर आएंगी। जिला ओलंपिक संघ खिलाडिय़ों के हित एवं खेल के विकास के लिए हमेशा प्रशासन और सरकार से सुविधाएं दिलाने में तत्पर रहेगा। सभी खेल संघों के सहयोग से जिले में खेल के स्तर का निरंतर विकास करेगा। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें प्रमुख तौर पर हर जिला संघ 500 रुपए प्रतिवर्ष मान्...

बाड़ी में एक नया मरीज, कई कोरोना संक्रमित हुए रिकवर

Image
बाड़ी में एक नया मरीज, कई कोरोना संक्रमित हुए रिकवर बाड़ी. कोरोना के लगातार फैल रहे संक्रमण के बीच शनिवार को बाड़ी उपखंड के लिए कुछ राहत भरी खबर आई, जहां जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में होद निवासी एक युवा कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं पूर्व में संक्रमित चल रहे ज्यादातर मरीज रिकवर हुए हैं। ऐसे में सभी मरीजों को मेडिकल विभाग द्वारा छुट्टी दी जाएगी। बाड़ी में एक्टिव केसों की संख्या 50 से नीचे आ जाएगी। एसडीएम बृजेश मंगल ने बताया कि शनिवार को जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में होद निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवा होद हनुमान मंदिर के पास रहता है। वहीं सूची में पूर्व में कोरोना संक्रमित काफी संख्या में रिकवर हुए हैं। ऐसे में मेडिकल विभाग सभी रिकवर मरीजों को छुट्टी देने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन भी अब इस तैयारी में है, कि जिस क्षेत्र से कोरोना के मरीज समाप्त हो जाएंगे। वहां से कफ्र्यू हटा लिया जाएगा। पिछले एक पखवाड़े से पूरे बाड़ी शहर में कफ्र्यू लगा हुआ है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकान ही सुबह 7 बजे से एक बजे तक खुल रही है। source https://www.patrika.com/dholpur-news/a-new-pat...

बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला आया सामने, जांच में निकला फर्जी

Image
बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला आया सामने, जांच में निकला फर्जी बाड़ी में न 2 दिन पूर्व किला मोहल्ले में बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया था। ठीक ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया। जिसमें बिना सैंपल दिए युवक को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। जब उक्त मामले की जांच की गई तो मामला फर्जी पाया गया है। युवक के पास जो कोरोना संक्रमित मरीजों की लिस्ट डाली गई है। वह संदिग्ध निकली। ऐसे में जहां युवक पूरे मामले की जांच अब साइबर सेल से कराने की बात कर रहा है। वहीं चिकित्सा महकमे ने पूरे मामले को फर्जी बताया है। जानकारी के अनुसार शहर के कसाई पाड़ा निवासी और वर्तमान में तुलसी वन रोड के रहने वाले युवक हनीफ कुरैशी पुत्र शरीफ के मोबाइल पर किसी ने एक जांच रिपोर्ट डाली और उसे कोरोना पॉजिटिव बताया। जब उसने लिस्ट को देखा तो लिस्ट में उसका नाम, पिता का नाम और मोबाइल नम्बर सही थे। ऐसे में उसे विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि उसने कोई सैम्पल नहीं दिया था और ना ही वह कभी अस्पताल गया था। ऐसे में सुबह आकर हनीफ कुरैशी ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और पीएमओ के साथ जिला चिकित्सा अधिकारी से ...

बाड़ी की स्थिति चिंताजनक, कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

Image
बाड़ी की स्थिति चिंताजनक, कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी धौलपुर व बाड़ी शहर की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुधारने की आवश्यकता है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एक्शन प्लान तैयार कर व्यवस्था को धरातल पर लाएं। अगर कोई व्यक्ति तीसरी बार भी पॉजिटिव आता है तो उसे तुरंत होम आइसोलेशन से कोविड केयर सेंटर में स्थानांतरित कर उसका विशेष ख्याल रखें। होम आइसोलेशन के टीम गठित होम आइसोलेशन के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को घरों में आइसोलेट करने के लिए चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई है। जो ये देखेंगें कि उसे घर में रखा जाए या कोविड केयर सेंटर में। उसके बाद घर में ही अगर उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम प्रस्तावित करती है तो आंगनबाड़ी एवं एएनएम की जिम्मेदारी होगी, कि वह यह देखे की मरीज के लिए उसके घर में अतिरिक्त हवादार कमरा मय टायलेट, वहां की जलवायु, उसके लिए अलग से संसाधनों की व्यवस्था, पड़ौसियों का व्यवहार, आवागमन की सुविधाए फोन या मोबाइल की सुविधा एवं जनसंख्या की सघनता आदि की जां...

चिकित्सा विभाग को झौंकनी होगी जान, कलक्टर बोले कम नहीं हुआ कोरोना का कहर

Image
चिकित्सा विभाग को झौंकनी होगी जान, कलक्टर बोले कम नहीं हुआ कोरोना का कहर धौलपुर. जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने की दृष्टि से चिकित्सा विभाग को जी जान लगाकर काम करना होगा, क्योंकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयास ही कारगर साबित होंगे। उन्होंने किए जा रहे प्रयासों के साथ इससे बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता फैलाने के भी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सा अधिकारियों की आवश्यक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी काम समाप्त नहीं हुआ है, कोरोना का कहर बढ़ रहा है। स्थिति खराब हो सकती है। अत: ऐसे में चिकित्साकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी और निगरानी दलों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इन्हें प्रतिदिन सुबह और शाम होम आइसोलेट किए गए मरीजों की देखभाल करनी होगी। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो स्थिति बदतर हो सकती है। साथ ही मरीज की लापरवाही के कारण भी कम्युनिटी स्प्रेड हो सकता है। फिर उस कड़ी को रोक पाना कठिन हो जाएगा। उन्होंन...