जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ शुरू,भरतपुर रेंज डीआईजी के नाम पर पर दलाली का मामला
जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ शुरू,भरतपुर रेंज डीआईजी के नाम पर पर दलाली का मामला -शनिवार को जयपुर में पांच थाना प्रभारियों से जयपुर मुख्यालय पर हुई पूछताछ -चार थाना प्रभारियों को आज बुलाया जा सकता है धौलपुर. भरतपुर रेंज डीआईजी रहे लक्ष्मण गौड़ के नाम पर दलाली करने के मामले को लेकर एसीबी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले के चार थाना प्रभारियों व शहर यातायात प्रभारी को पूछताछ के लिए जयपुर मुख्यालय पर बुलाया गया है। जबकि जिले के चार थाना प्रभारी को पूछताछ के लिए आज बुलाया जा सकता है। एसीबी ने थाना प्रभारियों से पूछताछ के दौरान दलाल प्रमोद शर्मा की मौजूदगी होना भी सामने आ रहा है। मामले की अनुसंधान में जुटे एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि भरतपुर रेंज के डीआईजी रहे लक्ष्मण गौड़ पांच दिवसीय एसीबी की रिमांड पर चल रहा है। इस दौरान दलाल के संपर्क में रहने वालों को चिन्हित करने के मद्देनजर पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में धौलपुर जिले के नौ थाना प्रभारियों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शनिवार को जिले के निहालगंज थाना प्रभारी रहे चुके रो...